screenshot

एसएच डिवाइन हिल पब्लिक स्कूल की छात्राएं बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

Bharat Ka News

 एसएच डिवाइन हिल पब्लिक स्कूल की छात्राएं बनीं एक दिन की थानाध्यक्ष

नेवढ़िया, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एस.एच. डिवाइन हिल पब्लिक स्कूल नेवढ़िया की दो छात्रा रिद्धिमा गुप्ता (कक्षा 11) और प्रिया तिवारी (कक्षा 12) को "एक दिन की थानाध्यक्ष" बनने का अवसर मिला। यह आयोजन मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत बालिका सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नेवढ़िया थाने द्वारा आयोजित किया गया था।

इस विशेष कार्यक्रम में दोनों छात्राओं ने पुलिस थाने के कार्यों को नजदीक से समझा और थाना परिसर में आने वाले मामलों की जानकारी ली। नेवढ़िया थाना परिसर में भ्रमण कर निरीक्षण भी किया। छात्राओं ने महिला अपराध, साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, बाल संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करते हुये आम जनमानस को जागरूक करने का संकल्प लिया।
इस दोरान प्रधानाचार्य राज नारायण पटेल ने कहा कि ऐसी पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे समाज के प्रति अपने दायित्व को समझ पाती हैं। कार्यक्रम में स्कूल की अन्य छात्राएं निदा खान, योग्यता दुबे, पल्लवी उपाध्याय, सेजल दूबे, अंशिका यादव, सौम्या विश्वकर्मा, शिफा खान और शिवांगी दूबे भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में नेवढ़िया थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी, महिला आरक्षी प्रतिभा त्रिवेदी और मयंका चतुर्वेदी ने छात्राओं को पुलिस की भूमिका, जिम्मेदारियों और चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया। इस प्रेरणादायक पहल ने न केवल छात्राओं में नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया, बल्कि उन्हें कानून व्यवस्था की प्रक्रिया से भी अवगत कराया। सभी छात्राओं ने इस अनुभव को अविस्मरणीय और प्रेरणादायक बताया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!