screenshot

प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

Bharat Ka News

 प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य: चन्द्रशेखर निषाद

जल के बिना जीवन की कल्पना असम्भव: नैपाली यादव

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट ने लगाया शरबत वितरण शिविर
जौनपुर। इस समय पड़ रही भीषण गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे पुनीत कार्य है। यह एक ऐसा कार्य है जिसमें न अधिक धन की आवश्यकता होती है और न ही किसी विशेष साधन की, बल्कि केवल सेवा भाव और मानवता की भावना चाहिये। उक्त बातें श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट जौनपुर द्वारा आयोजित नि:शुल्क शीतल शरबत वितरण शिविर को सम्बोधित करते हुये पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू ने कही।
नगर के कोतवाली चौराहे पर स्थित संकट मोचन मन्दिर के समक्ष ज्येष्ठ माह के मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली ने कहा कि "जल ही जीवन है।" जल के बिना जीवन की कल्पना असम्भव है, इसलिये किसी प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य माना जाता है। पानी पिलाना केवल मनुष्यों तक ही सीमित नहीं है। गर्मी में पशु-पक्षी भी जल के अभाव में परेशान हो जाते हैं। यदि हम अपने घरों, छतों, बगीचों या सार्वजनिक स्थानों पर पानी के पात्र रख दें तो अनेक पक्षियों और जानवरों की प्यास बुझाई जा सकती है।
इसके पहले महासमिति के वर्तमान अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने शिविर का शुभारम्भ किया जिसके बाद महासमिति के कार्यक्रम सचिव शिवा गुप्ता ने हनुमान जी को शीतल शरबत चढ़ाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संरक्षक रामजी जायसवाल, विशिष्ट सदस्य अजय पाण्डेय, शोभायात्रा प्रभारी अभिषेक अग्रहरी, कार्यक्रम सचिव सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, संगठन सचिव राकेश वर्मा, सहायक लेखा परीक्षक रोहन जायसवाल, सहायक लेखा परीक्षक केतन गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य प्रशान्त कुकरेजा एडवोकेट, विजय केडिया, मुकेश सोनी, पत्रकार बृजेश सिंह चौहान, मनीष गांधी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने किया। अन्त में महासमिति के संस्थापक स्व. सुशील वर्मा एडवोकेट के पुत्र वैभव वर्मा सचिव ने समस्त सहयोगियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!