अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रान्त टोली की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
डा. प्रवीण तोगड़िया का विभिन्न जिलों में प्रवास प्रस्तावितजौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल प्रान्त टोली की बैठक जनपद के मदारपुर विकास खंड सिरकोनी में स्थित डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर हुई जहां केन्द्रीय संगठन महामंत्री ईश्वरी प्रसाद ने सम्बोधित किया।
वहीं परिषद के संस्थापक/अध्यक्ष तथा ख्यातिलब्ध कैंसर चिकित्सक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के प्रस्तावित काशी प्रान्त प्रवास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उनका प्रवास आगामी 3 से 7 जनवरी तक काशी प्रांत के विभिन्न जिलों में प्रस्तावित है। इस दौरान संगठन के विस्तार, विभिन्न आयामों की सक्रियता तथा आगामी कार्यक्रमों की रूप—रेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर ईश्वरी प्रसाद ने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर जोर देते हुए कहा कि हनुमान चालीसा पाठ केंद्रों का अधिक से अधिक विस्तार किया जाना चाहिए। साथ ही अधिकाधिक हिंदू परिवारों से सम्पर्क स्थापित कर उन्हें संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। इन प्रयासों से सनातन धर्मावलंबियों में जागरूकता और एकजुटता को बल मिलेगा तथा संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
इस अवसर पर तरुण शुक्ल प्रान्त महामंत्री अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, संजय दुबे प्रांत संगठन महामंत्री, अर्जुन मौर्य प्रांत महामंत्री राष्ट्रीय बजरंग दल, दुर्गेश श्रीवास्तव प्रान्त मंत्री, अशोक सिंह मंत्री राष्ट्रीय छात्र परिषद, आशीषानन्द महाराज प्रान्त धर्माचार्य प्रमुख सहित काशी प्रान्त के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)