screenshot

बकरी चोरी करके भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Bharat Ka News

 बकरी चोरी करके भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

ऑटो रिक्शा से बधे चोरों का वीडियो हुआ वायरल

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के परमानंदपुर गांव में रविवार की देर रात ऑटो से बकरी चोरी करके मौके से भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्यारी देवी पत्नी परदेशी सरोज का घर रोड से सटा है। रोजान्तर की भांति बकरी को घर से सटे खुले करकट में बांध सो गयी। बताया गया कि आधी रात बाद 5 लोग टैम्पो से आये और खूंटे से बधी बकरी छोड़ टैम्पो में लादकर पड़ोसी के घर बकरी छोड़ने जा रहे थे कि प्यारी सरोज की नींद खुल जो बकरी को घर से गायब एवं टैम्पो में लदा देख शोर मचाने लगी।
बताया गया कि शोर सुनकर रवि सरोज की नींद खुल गई जब तक कि कुछ समझ पाते, आनन-फानन में चोर टैम्पो लेकर भागने लगे। चोरों का पीछा कर रहे रवि को चोरों ने प्रहार करके घायल कर दिया। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा होकर चोरों की घेराबंदी करने में जुट गये। इसी दौरान टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। लोगों को तेजी से आते देख दो चोर मौके से फरार हो गये जबकि 3 चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर टैम्पो में बांधकर घटना की सूचना पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस टैम्पो समेत तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गयी। वहीं ग्रामीणों द्वारा तीनों चोरों को ऑटो में रस्सी से बाधकर रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!