शाहगंज का बढ़ा मान: दिनेश के जिलाध्यक्ष बनने पर समर्थकों में छायी खुशी
शाहगंज, जौनपुर। मोदनवाल हलवाई समाज के संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में शाहगंज निवासी दिनेश मोदनवाल को मोदनवाल हलवाई समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की खबर मिलते ही समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी।इस मौके पर उपस्थित समाज के लोगों, परिचितों एवं शुभचिंतकों ने फूल-माला पहनाकर बधाई दिया। साथ ही नये दायित्व के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामना भी दिया। लोगों ने विश्वास जताया कि दिनेश मोदनवाल के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। साथ ही समाज में एकता, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलेगा।
दिनेश जी के नेतृत्व में समाज नई उपलब्धियां हासिल करेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं समाजसेवी अनिल मोदनवाल ने कहा कि समाज की एकता, उत्थान एवं विकास के लिये सभी लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। दिनेश जी के जिलाध्यक्ष बनने पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुये उनके सफल कार्यकाल की कामना किया।
.jpg)