ट्रक व बाइक की टक्कर में लेखपाल घायल, चालक फरार
खेतासराय, जौनपुर। जौनपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार को पुरानी यूनियन बैंक के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के बीरी शमशुद्दीनपुर निवासी बाबूराम के पुत्र रणजीत गौतम शाहापुर और तारगहना क्षेत्र में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह बाइक से तहसील जा रहे थे। इसी दौरान पुरानी यूनियन बैंक के पास सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लेखपाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
.jpg)