screenshot

मोदनवाल समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

Bharat Ka News

 मोदनवाल समाज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश मोदनवाल को मोदनवाल समाज का जिलाध्यक्ष बनाये जाने के उपलक्ष्य में बुधवार को उत्सव वाटिका संगत नगर में मोदनवाल समाज शाहगंज की ओर से स्वागत समारोह किया गया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष भुवनेश्वर मोदनवाल एवं सह सोशल मीडिया प्रभारी प्रगेश मोदनवाल का भी स्वागत किया गया।

समारोह में मोदनवाल समाज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रकाश मोदनवाल, प्रदीप मोदनवाल, ओमकार मोदनवाल, शिवेंद्र मोदनवाल, प्रहलाद मोदनवाल, दुर्गविजय मिश्रा, दीपक मिश्रा, विनय मोदनवाल, युवा अध्यक्ष आदित्य मोदनवाल, चंदन मोदनवाल, सभासद मिलन मोदनवाल, शालू मोदनवाल सहित अन्य लोगों ने माल्यार्पण करके अतिथियों का स्वागत किया। अंत में मोदनवाल समाज के अध्यक्ष अनिल मोदनवाल ने समारोह में उपस्थित सभी स्वजातीय बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!