screenshot

एसएसपी ने कार्यालय में की जनसुनवाई

Bharat Ka News

 एसएसपी ने कार्यालय में की जनसुनवाई

जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आये फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही उनके प्रभावी समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस मौके पर एसएसपी ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाय। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर न्यायोचित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये। कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई करते हुये फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उक्त अवसर पर तमाम विभागीय लोगों के अलावा वादकारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!