अगले सप्ताह से इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसमी सिस्टम का दिखेगा असर
इन राज्यों में तापमान में गिरावट
आईएमडी के मुताबिक 1 नवंबर से राजस्थान, गुजरात और मध्यप्रदेश में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम को हल्की ठंडक महसूस होगी। दोपहर का तापमान 30 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि बिहार, झारखंड, बंगाल और उत्तर-पूर्वी प्रदेशों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले सप्ताह इन प्रदेशों में तापमान कम होने लगेगा।
इन प्रदेशों में दस्तक देगा पूर्वोत्तर मानसून
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से उत्तर-पूर्वी हवाओं के साथ दक्षिणी प्रायद्वीप की तरफ नमी आने लगी है। वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक 31 अक्टूबर की रात को पश्चिमी हिमालय के पास एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। दक्षिण पश्चिम खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है। वहीं पूर्वोत्तर मानसून के आने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देश में हुई मौसमी हलचल
पिछले 24 घंटों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दक्षिणी तट पर हल्की से मध्यम बरसात हुई। लक्षद्वीप और केरल में हल्की वर्षा हुई। वहीं दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में वायु प्रदूषण रहा। कई क्षेत्र बेहद खराब श्रेणी में थे।
0 Comments