नहर में गिरने से युवक घायल
Bharatka News:सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में नहर में गिरने से युवक घायल हो गया जिसे उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कड़ैला गांव निवासी पिंटू 28 वर्ष पुत्र बाबू राम शराब के नशे में धूत था। बुधवार को कोइरीडिहा से मल्हनी की तरफ जा रहा था। जैसे ही कुहिया गांव के पास पहुंचा था कि बाइक अनियंत्रित होकर नहर के डिवाइडर से टक्करा गई। युवक नहर में गिर गया जिससे उसका पैर टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नहर से निकला गया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे गए। इसकी सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल को जिला चिकित्सालय भेज दी।
0 Comments