सपा जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

 
सपा जिलाध्यक्ष का हुआ जोरदार स्वागत

जफराबाद, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल का उनके आवास सितम सराय में लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करते हुए पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने कहा कि हम लोगों के अग्रज अवधनाथ जी लोगों का सम्मान करने वाले तथा बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व के व्यक्ति हैं। इनके नेतृत्व में हम लोग निकाय चुनाव तथा 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और मजबूती से सपा का परचम लहराएंगे। लोगों को आश्वस्त करते हुए जिलाध्यक्ष डा. पाल ने कहा कि पार्टी को जिताने के लिए हम लोग जी जान लगा देंगे। सभी कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारियों में लग जायं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को कहीं भी हमारी आवश्यकता होगी तो आधी रात को मैं खड़ा हूं। स्वागत करने वालों में मनोज यादव, पूर्व प्रमुख अभिमन्यु यादव, संतोष यादव प्रधान मुस्तफाबाद, गौरीशंकर सोनकर, कैलाश यादव, उलीम खान, बब्बन यादव आदि प्रमुख रहे।

004

Post a Comment

0 Comments