प्रधानाध्यापिका रागिनी ने यूपी में बढ़ाया जौनपुर का गौरव
जौनपुर। 'भारत का शिराज' कहे जाने वाले यमदग्निपुरम् जौनपुर में प्रतिभाओं की कमी कभी नहीं रही। यह जनपद इतिहास में शिक्षा के लिए देश में मशहूर था। विदेशों से भी लोग यहां पर शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते थे। आज यहां के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही कर दिखाया अभिनव प्राथमिक विद्यालय ककोर गहना की प्रधानाध्यापक रागिनी गुप्ता ने। उत्तर प्रदेश के 15 जिलों के अनुभवी शिक्षकों में जौनपुर की रागिनी ने भी अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित करा लिया। बच्चों के लिए विभिन्न विषयों से संबंधित 140 कविताओं के संग्रह 'चहक' में रागिनी की 4 कविताएं शामिल हैं। यह जनपद के सभी शिक्षकों के लिए गौरव की बात है।
0 Comments