अथर्वन संस्था ने किया पौधरोपण


 अथर्वन संस्था ने किया पौधरोपण

वृक्ष-वनस्पतियों के बिना जीवन का अस्तित्व असम्भव: बीडीओ
बक्शा, जौनपुर। अथर्वन संस्था ने स्थानीय विकास खण्ड परिसर एवं प्राथमिक विद्यालय कौली में पौधरोपण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी बक्शा पीयूष त्रिपाठी ने की। प्रधानाध्यापक सरोज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सा ने खण्ड विकास अधिकारी का स्वागत किया। वहीं खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि जल और वायु पर्यावरण के प्रमुख घटक हैं। औषधियों को भी पर्यावरण का एक प्रमुख घटक माना गया है। जिस प्रकार जल और वायु के बिना जीवन असम्भव है, उसी प्रकार वृक्ष-वनस्पतियों के बिना भी जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। इसी क्रम में संस्था के सदस्य अश्वनी कुमार ने बताया कि आज कुल 10 पौधे रोपित किये गये। इस अवसर पर श्याम कुमार प्रधानाध्यापक, सरोज सिंह ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बक्सा सहित तमाम शिक्षकगण, बच्चे आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments