राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 1537वाँ दिन
जौनपुर 24 अक्टूबर 2025। सत्याग्रह आन्दोलन के 1537वें दिन राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीडन एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है। यह आन्दोलन राष्ट्रीय राजमार्ग भूमि अधिग्रहण घोटाले के विरूद्ध चलाया जा रहा है। आगे यह भी कहा कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा। आन्दोलन के समर्थन में राम बहाल यादव, विजय प्रताप सिंह, बिहारी लाल यादव, प्रमोद कुमार पाण्डेय, अमरेश पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, आदित्य नारायण शर्मा, राम नगीना यादव, नन्दलाल रावत,उदय प्रताप सिंह, प्रेम प्रकाश मिश्र, प्रमोद कुमार राय व अन्य लोग उपस्थित रहे।
