screenshot

पीएमएस एसोसिएशन के अपर महामंत्री बने डॉ. विशाल सिंह यादव, चिकित्सकों में खुशी की लहर

Bharat Ka News

 पीएमएस एसोसिएशन के अपर महामंत्री बने डॉ. विशाल सिंह यादव, चिकित्सकों में खुशी की लहर

पीएमएस एसोसिएशन के अपर महामंत्री बने डॉ. विशाल सिंह यादव

जौनपुर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) उत्तर प्रदेश के द्विवार्षिक चुनाव के परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। मतगणना के बाद लखनऊ स्थित पीएमएस भवन में विजयी प्रत्याशियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
चुनाव में जौनपुर के डॉ. विशाल सिंह यादव ने अपर महामंत्री पद पर 1326 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वर्तमान में डॉ. विशाल सिंह यादव जौनपुर में जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) के पद पर तैनात हैं।
उनकी जीत पर जनपद के चिकित्सकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। पीएमएस एसोसिएशन में उनकी सक्रियता और कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम सहित कार्यालय के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों एवं अन्य चिकित्सकों ने डॉ. विशाल सिंह यादव का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!