screenshot

मनोज अग्रहरी के नेतृत्व में निकली भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा, जौनपुर में उमड़ा जनसैलाब

Bharat Ka News


 मनोज अग्रहरी के नेतृत्व में निकली भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा, जौनपुर में उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर। श्री चित्रगुप्त भगवान पूजन महासमिति जौनपुर के अध्यक्ष मनोज अग्रहरी के नेतृत्व में शुक्रवार को भगवान चित्रगुप्त जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बारीनाथ मठ स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-अर्चना से हुई, जिसके पश्चात जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर रथयात्रा का शुभारंभ किया।

शोभायात्रा में सुसज्जित रथ, भव्य झांकियां, बैंड-बाजा, पंजाबी भांगड़ा दल और दो डीजे साउंड शो के साथ भक्तों ने जयघोष करते हुए पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया। शोभायात्रा बारीनाथ मठ से निकलकर उर्दू बाजार, कोतवाली चौराहा, ओलन्दगंज होते हुए रूहट्टा चित्रगुप्त मंदिर तक पहुंची, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।

इस दौरान डीएम डॉ. दिनेश चंद सिंह, एडीएम अजय अंबष्ट, एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव (IPS) सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भगवान चित्रगुप्त की आरती कर पूजन किया। अध्यक्ष मनोज अग्रहरी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जी की कलम-दवात की पूजा केवल कायस्थ समाज ही नहीं, बल्कि सर्वसमाज का प्रतीक है।

भव्य शोभायात्रा में कायस्थ समाज, व्यापारी नेताओं, डॉक्टरों, वकीलों और समाजसेवियों की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। नगर पालिका बालिका स्कूल में आयोजित भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और पूरे नगर में भक्ति व सद्भाव का संदेश प्रसारित हुआ।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!