सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि पूर्व विधायक स्व. तेज बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर जिला अस्पताल में फल वितरण, कांग्रेस नेताओं ने दिया मानवता का संदेश
जौनपुर
कांग्रेस की परंपरा रही है “जनसेवा ही जनधर्म है।”
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को जौनपुर जिला अस्पताल में एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला,
जब कांग्रेस नेताओं ने पूर्व विधायक स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरित कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह आयोजन केवल एक औपचारिक श्रद्धांजलि नहीं था, बल्कि सेवा और करुणा का जीवंत उदाहरण भी था।
सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता जिला अस्पताल परिसर में जुटने लगे।
हाथों में फल की टोकरी, चेहरों पर सादगी, और मन में एक ही भावना
कि पुण्यतिथि के इस अवसर पर स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह जी की मानवता की सीख को कर्म के रूप में जिया जाए।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह ने बताया कि उनके पिता तेज बहादुर सिंह का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा।
उन्होंने कहा ,पिताजी ने हमेशा सिखाया कि राजनीति केवल सत्ता पाने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है।
आज उनकी पुण्यतिथि पर हमने वही संदेश दोहराया है
इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता विकेश उपाध्याय ने विशेष भूमिका निभाई।
उन्होंने न केवल मरीजों से संवाद किया, बल्कि स्वयं हर वार्ड में जाकर फल वितरण में भाग लिया।
विकेश उपाध्याय ने कहा
पूर्व विधायक स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह जी की जीवनशैली इस बात की मिसाल है कि राजनीति का अर्थ सेवा है।
हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के कमजोर वर्गों तक पहुंचना चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व उपाध्यक्ष डॉ राकेश उपाध्याय, पूर्व शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम,पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष अजय सोनकर, पूर्व उपाध्यक्ष नीरज राय शहर उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शिवेंद्र सिंह गौरव प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस,एनएसयूआई शहर अध्यक्ष अमन सिन्हा, प्रमोद सिंह गुलाब, प्रवीण सिंह पिंटू, शिक्षक नेता शिवेंद्र सिंह रानू, निसार एलाही, इकबाल, सब्बल व बड़ी संख्या में शुभचिंतक एवं पारिवारिक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यह संदेश साफ झलक रहा था कि कांग्रेस की नई पीढ़ी अपने वरिष्ठों की सेवा भावना को आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित है।
कार्यक्रम के दौरान जैसे ही मरीजों के बीच फल वितरण शुरू हुआ, माहौल एकदम मानवीय हो गया।
किसी मरीज ने मुस्कुराकर धन्यवाद कहा, तो किसी ने आशीर्वाद दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के चेहरों पर भी संतोष की चमक थी।
यह दृश्य केवल सेवा का नहीं, बल्कि एक पारिवारिक संस्कार के आगे बढ़ने का प्रतीक था।
विकेश उपाध्याय ने कहा
आज जब समाज में संवेदनाओं की कमी दिखती है, ऐसे आयोजनों से इंसानियत का संदेश फैलता है।
तेज बहादुर सिंह जी की पुण्यतिथि पर सेवा का यह कार्य सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के लिए सीख भी है।”
कांग्रेस हमेशा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए जानी जाती रही है।
जिला स्तर पर हो या राष्ट्रीय स्तर पर, सेवा और मानवता उसकी पहचान रही है।
इस कार्यक्रम ने उस सोच को एक बार फिर जिंदा कर दिया
कि राजनीति में नैतिकता और मानवता अब भी जिंदा है।
सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह ने कहा
पिता की छाया अब भले हमारे साथ नहीं, लेकिन उनके आदर्श आज भी
हमारे मार्गदर्शक हैं।
हर साल उनकी पुण्यतिथि पर हम कुछ ऐसा करते हैं, जिससे समाज को संदेश मिले कि मानवता सबसे बड़ा धर्म है।”
रिपोर्ट: कृष्णा यादव

