screenshot

जेसीआई जौनपुर का 62वां शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

Bharat Ka News

 जेसीआई जौनपुर का 62वां शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

जनपद की 61 वर्षीय पुरानी संस्था के कार्य सराहनीय: अजीत प्रजापति
अध्यक्ष अंजनी सहित पूरी टीम को दिलायी गयी पद एवं गोपनीयता की शपथ
जौनपुर। जनपद में युवाओं की अग्रणी समाजसेवी संस्था जेसीआई जौनपुर के 62वें शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में हुआ। 2026 के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति को 2025 के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने जेसीआई जौनपुर के 62वें अध्यक्ष के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नीरज जी ने सभी का स्वागत करते हुये अपने कार्यकाल में किये गये सामाजिक कार्यों में सहयोग हेतु सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।

वहीं अध्यक्ष पद की शपथ के बाद अंजनी प्रजापति ने आश्वस्त किया कि वर्ष 2026 संस्था के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा। साथ ही 2026 के कार्यकाल की कई योजनाओं के विषय में भी बताया। इसके पहले रविन्दर कौर ने जेसी आस्था पाठ किया जिसके बाद श्रेष सेठ ने नवचयनित अध्यक्ष अंजनी प्रजापति का जीवन परिचय दिया। पदाधिकारियों ने माला व फूल से नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया। इसी क्रम में प्रजापति चक्रदूत समाज के तमाम पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण करके स्वागत किया। लायंस क्लब क्षितिज एवं फार्म हाउस क्लब के पदाधिकारियों ने माला पहनाकर बधाई दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अजीत प्रजापति ने कहा कि संस्था ने अपने सामाजिक कार्यों के माध्यम से जनपद में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। मुख्य वक्ता पूर्व मण्डलाध्यक्ष वसुंधरा सिंह ने कहा कि संस्था के उद्देश्य को पूरा करने में जेसीआई जौनपुर सदैव आगे रहता है एवं व्यक्तित्व के विकास में महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है। उन्होंने नये सदस्य क्रमशः डा. सचिन, डा. अदिति गुप्ता, अरुण यादव, शिवम बरनवाल, सौरभ आर्या, डा. रवि गुप्ता, हर्षिता मौर्या, सुशील प्रजापति को शपथ भी दिलायी।
विशिष्ट अतिथि पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने 2025 के अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव सहित उनकी टीम के कार्यों के लिये बधाई दिया। साथ ही 2026 की नई टीम को संस्था के मानकों और सिद्धांतों का पालन करते हुये संस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने में अपना सम्पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि आलोक सेठ ने कहा कि आने वाला वर्ष जेसीआई के लिए निश्चित रूप से सुनहरा अवसर लेकर आयेगा। उन्होंने नवचयनित अध्यक्ष सहित उनकी टीम को बधाई देते हुये कहा कि सबको साथ लेकर चलने से संस्था नई ऊंचाई को प्राप्त करेगी।
इस अवसर पर राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव के पीआरओ इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, डा. वीएस उपाध्याय, ब्रह्मेश शुक्ला, पीयूष गुप्ता, सर्वेश जायसवाल, चित्रगुप्त वाचस्पति, सै. मोहम्मद मुस्तफा, जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, सुरेंद्र जायसवाल, डा. ओपी गुप्ता, संतोष गुप्ता, नागेन्द्र प्रसाद, सपा नेता श्रवण जायसवाल, सपा नेत्री उषा जायसवाल, ज्योति श्रीवास्तव, मीरा अग्रहरि, अंजना सिंह, पूर्व अध्यक्ष क्रमशः डा. एमएम वर्मा, एसएम वर्मा, चन्द्रमोहन वर्मा, नरदेश्वर केसरवानी, शकील अहमद, डा. अजीत कपूर, संजय बैंकर, शशांक सिंह, राकेश जायसवाल, के.के. जायसवाल, संतोष अग्रहरि, धर्मेन्द्र सेठ, डा. संदीप पाण्डेय, डा. दिलीप सिंह, आशुतोष जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हफिज शाह ने किया। कार्यक्रम संयोजक राज साहू व रजत जायसवाल ने संयुक्त रूप से समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!