screenshot

साईं बाबा मंदिर का 30वां स्थापना दिवस 24 अप्रैल को

Bharat Ka News

 साईं बाबा मंदिर का 30वां स्थापना दिवस 24 अप्रैल को

जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हुसेनाबाद में तिलकधारी महाविद्यालय के बगल स्थित साईं बाबा मंदिर का 30वां स्थापना दिवस 24 अप्रैल शुक्रवार को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। कार्यक्रम का शुभारम्भ साईं बाबा मंदिर में विधिवत आरती के उपरान्त शुरू होगा। मंदिर के पुजारी पंकज पाण्डेय एवं लोलारक नाथ पाठक द्वारा बाबा की आरती करायी जायेगी। इस दौरान बाबा की पालकी के साथ हाथी, घोड़े, रथ, बैंड, बाजों के साथ बाबा की पालकी निकाली जायेगी। मंदिर के प्रबन्धक संजय सिंह ने जनपदवासियों से भण्डारे में उपस्थित होने की अपील किया है। उक्त जानकारी मंदिर के प्रबन्धक संजय सिंह, इन्द्रभान सिंह, एडवोकेट दुष्यन्त सिंह, राजन गुप्ता, रमेश माली, मीडिया प्रभारी दीपक श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दिया।



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!