screenshot

पीयूष गुप्ता बने बीजेपी जिला महामंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर

Bharat Ka News


पीयूष गुप्ता बने बीजेपी जिला महामंत्री, समर्थकों में खुशी की लहर



जौनपुर:
भारतीय जनता पार्टी संगठन में बदलाव के तहत पीयूष गुप्ता को जिला महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके मनोनयन की सूचना मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया।
पीयूष गुप्ता के जिला महामंत्री बनने पर उनके आवास व कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मिठाइयां बांटी गईं और एक-दूसरे को बधाई दी गई। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनहित के कार्यों को गति मिलेगी।
नव नियुक्त जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूती देना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!