screenshot

नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों व पटलों का किया अवलोकन

Bharat Ka News

 नवागत डीएम ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों व पटलों का किया अवलोकन



जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों/पटलों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों के रख-रखाव, कार्य प्रणाली, लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की जानकारी लिया। साथ ही नजारत कक्ष का निरीक्षण करते हुए संबंधित एआरके बाबू से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुये समय से भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही एलआरसी से वेतन भुगतान की समयबद्धता के संबंध में जानकारी लेते हुये निर्देश दिए कि इसमें किसी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिये।
नवागत जिलाधिकारी ने आईजीआरएस कक्ष, अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम), न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), भूमि राजस्व अनुभाग, उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर, नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लीगल एड क्लिनिक, तहसील विधिक सेवा समिति, रजिस्ट्रार कानूनगो, भूलेख अनुभाग, आपदा प्रबंधन कार्यालय, अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, नायब तहसीलदार न्यायालय, उपजिलाधिकारी सदर कार्यालय तथा जनगणना कार्यालय का भी अवलोकन किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस प्रकरण का समयबद्ध निस्तारण करने तथा शिकायतकर्ता से अनिवार्य रूप से फीडबैक प्राप्त करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि कलेक्ट्रेट परिसर में पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित एवं सुचारू बनाया जाय। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन, उपजिलाधिकारी सदर  संतवीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!