विवाह के बाद दुल्हन का इनकार, विदाई के समय मचा हंगामा
दूल्हे को दिव्यांग बताकर साथ जाने से किया मना, घण्टों रोके गये बारातीखेतासराय, जौनपुर। खुशियों से भरा हुआ एक शादी समारोह उस वक्त विवाद और अफरा-तफरी में बदल हो गया जब विवाह और तमाम रीति-रिवाजों की पूर्णता के बाद विदाई के मौके पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन का आरोप था कि उसे दूल्हे की शारीरिक स्थिति के बारे में पहले से सही जानकारी नहीं दी गई थी। देखते ही देखते खुशी का माहौल गहमा—गहमी और विवाद में बदल गया।
.jpg)