screenshot

दलित आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों से नफ़रत करती है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम

Bharat Ka News

 दलित आदिवासी और पिछड़े वर्ग के लोगों से नफ़रत करती है भाजपा सरकार- राजेन्द्र पाल गौतम




जौनपुर - नरेंद्र मोदी सरकार की विफलताओं का पिटारा सबके सामने खुल चुका है, इस सरकार की कुरीतियों के कारण देश के हालात दिन ब दिन बदतर होते चले जा रहे हैं, संविधान और लोकतंत्र पर रोज हमले हो रहे हैं।उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को नगर के एक होटल में प्रेस वार्ता के दौरान कही। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहां कि देश संगठित लुटेरों के चंगुल में फंस गया है, विधायक चुराये जा रहे हैं, विपक्षी पार्टियों की चुनी हुई सरकारें चुराई जा रही है, जनता के वोट चुराये जा रहे तो दूसरी तरफ हिंदुओं की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ कर भगवान श्रीरामचन्द्र जी के नाम पर चंदा और चढ़ावे को चुराया जा रहां है, सरकार ने चोरों और लुटेरों को पूरी संरक्षण और छूट दे रखी है। कांग्रेस प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने भाजपा सरकार द्वारा नौजवानों के भविष्य को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार जानबूझकर पेपर लीक करा रही है, देश में अब तक नीट सहित एक सौ के करीब पेपर लीक हुए हैं, पेपरलीक का पूरा सिंडीकेट भाजपा से जुड़ा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी ने छात्रों के साथ संवाद कर सरकार के पेपर लीक नीति के खिलाफ बड़ा आनंदोलन कर रहे हैं।आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और फिरका परस्त अवसरवादी ताकतों को जनता के सहयोग से सत्ता से बाहर करेगा। प्रदेश की भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर गरीबो, कमजोरों और दलितों के घरो को रौद रहा है, प्रदेश में अपराध चरम पर है सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। महिलाओं सुरक्षित नहीं है, अपराध चरम पर पहुंच गया है। जौनपुर सदर के पूर्व विधायक नदीम जावेद ने कहा कि देश का छात्र और नौजवान नरेंद्र मोदी सरकार की लूटनीति के खिलाफ सड़क पर उतर चुका है, शाह और तानाशाह की निरंकुशता से भारत का संविधान और लोकतंत्र का रोज चीरहरण हो रहा है। नदीम जावेद ने कहा कि राहुल गांधी की तरफ देश की जनता आशा भरी नजरों से देख रही है, महंगाई और बेरोजगारी का दंश झेलते झेलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। नदीम जावेद ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की हार तय है।प्रेस वार्ता को बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया और यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मणीन्द्र मिश्र, प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर,शहर अध्यक्ष आरिफ खान,जिला संगठन प्रभारी राकेश मिश्रा, रेखा सिंह, संजय माली, रामचन्द्र पांडेय,राकेश सिंह डब्बू, देवराज पांडेय, राजकुमारी मिश्रा, लाल प्रकाश पाल,विपिन शर्मा, डा. राकेश मिश्रा मंगला गुरु, ओमकार यादव, शहनवाज मंजूर, जब्बार अली सलमानी, डा. दिलीप यादव, तौफीक अहमद, मु. ताहिर, सरिता यादव, संतोष पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!