screenshot

निर्मल मन से भगवान प्रसन्न होते हैं: नारद जी महाराज

Bharat Ka News

 निर्मल मन से भगवान प्रसन्न होते हैं: नारद जी महाराज

महाराज ने आर्यन हीरो एजेंसी का किया उद्घाटन

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बड़ेरी बाजार में आर्यन हीरो एजेंसी का उद्घाटन स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज जी के शिष्य नारद जी महाराज ने किया। साथ ही कहा कि वर्तमान में बाइक आवागमन का महत्वपूर्ण साधन बन गयी है और आज के दौर में घर-घर इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इस दौरान नारद जी महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति के लिये केवल शरीर की स्वच्छता ही नहीं, बल्कि मन की स्वच्छता भी जरूरी है। मन को निर्मल और साफ रखकर सच्चे भाव से भगवान की आराधना करना चाहिये। निर्मल मन से की गई भक्ति से भगवान प्रसन्न होते हैं।
उन्होंने राम चरित मानस की चौपाई “बड़े भाग मानुष तनु पावा। सुर दुर्लभ सब ग्रंथन्हि गावा॥ साधन धाम मोच्छ कर द्वारा। पाइ न जेहिं परलोक संवारा॥” का उल्लेख करते हुये कहा कि मनुष्य का शरीर बड़े भाग्य से प्राप्त होता है, इसलिये मनुष्य को अपने जीवन का सदुपयोग करते हुए अच्छे कर्म करने चाहिए। अच्छे गुरु के मार्गदर्शन में चलकर व्यक्ति अपने जीवन को सार्थक और कृतार्थ बना सकता है। प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता संजय जायसवाल ने सभी अतिथियों सहित उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संजय जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, माता प्रसाद जायसवाल, आर्यन जायसवाल, राम मिलन, चन्दन जायसवाल, मनोज आचार्य, विनय दुबे, शिवम, सौरभ, राजेश जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास आचार्य ने किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!