screenshot

रोजगार मेले के वाहन टीम को डीएम ने किया रवाना

Bharat Ka News

 रोजगार मेले के वाहन टीम को डीएम ने किया रवाना


जौनपुर। उत्तर प्रदेश ‘रोजगार मिशन‘ के अन्तर्गत जौनपुर में युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता, तकनीकी दक्षता, कौशल एवं अभिरूचि के अनुसार रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में ‘वृहद रोजगार मेला‘ का आयोजन किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान ने बताया कि जौनपुर विधानसभा क्षेत्र में 2 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से बी0आर0पी0 कालेज परिसर में ‘वृहद रोजगार मेले‘ का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा किया जायेगा। मेले के माध्यम से जनपद के बेरोजगार युवाओं को प्रतिष्ठित कम्पनियों में रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। मेले में देश की प्रतिष्ठित कम्पनियों एवं नियोजकों सहित 50 से अधिक कम्पनियों के प्रतिभाग करने की सम्भावना है। उक्त क्रम में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने बीआरपी इण्टर कालेज में जनपद मुख्यालय स्तरीय वृहद रोजगार मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार के दृष्टिगत प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही अधिकाधिक युवाओं को मेले में  प्रतिभाग करने की अपील भी किया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, नगर मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह, उपजिलाधिकारी सदर योगिता सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान सहित तमाम अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!