गहना कोठी परिवार की श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ जौनपुर
जौनपुर। गहना कोठी परिवार की ओर से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ से पहले गुरुवार को नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर यात्रा में धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
सद्भावना पुल स्थित नौ दुर्गा मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा ओलंदगंज, शाही पुल, कोतवाली चौराहा और अटाला मस्जिद के सामने से होते हुए राजा की हवेली के पास स्थित विवाह मैरेज हॉल पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान नगर का माहौल भक्तिमय नजर आया।
गहना कोठी परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा 23 से 29 अक्टूबर तक चलेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और धर्म, भक्ति एवं अध्यात्म से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा। कथा के समापन पर प्रसाद वितरण के साथ भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन की जानकारी देते हुए विनीत कुमार सेठ ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है। गहना कोठी परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।
.jpeg)
.jpeg)

