आदर्श रामलीला समिति भगतपुर दुर्गा पट्टी ने किया 55वां मंचन
प्रसिद्ध सुपूर्णखा नक कटैईया देखने पहुंची हजारों की भीड़पत्रकार अजय पाण्डेय व समाजसेवी रामाशंकर शुक्ल किये गये सम्मानित
बदलापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत भगतपुर दुर्गा पट्टी में रामलीला का मंचन किया गया। अखिलकोटी ब्राह्मड के नायक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के वन गमन के पश्चात् भरत—शत्रुघ्न सहित गुरु वशिष्ठ के साथ पूरे अयोध्यावासी श्रीराम क़ो वापस अयोध्या लाने के लिये जाते हैं। भरत और श्रीराम का अद्वितीय मिलाप और अपने बड़े भाई से वापस चलने के लिये विनय करते देख दर्शक भावुक हो गये। उसके पश्चात् दंडकारण्य वन के अन्तर्गत आने वाला पंचवटी और तपोवन क्षेत्र पंचवटी जो वर्तमान में नासिक, महाराष्ट्र के तपोवन क्षेत्र के नाम से जाना जाता है, में गोदावरी नदी के तट पर राम, लक्ष्मण और सीता जी कुटिया में रह रहे थे तभी शूर्पणखा विवाह प्रस्ताव लेकर पहुंची परन्तु उसकी मंशा और प्रस्ताव क़ो अस्वीकार करने के बाद जब सुपर्णखा क्रोध में माता सीता पर झपटी तब उनकी रक्षा के लिये लक्ष्मण जी ने उसकी नाक काटने जैसा कदम उठाया था।
इस दौरान आदर्श रामलीला समिति ने वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डेय एवं समाजसेवी रामाशंकर शुक्ल को सम्मानित किया जहां पत्रकार श्री पाण्डेय ने कहा कि श्रीराम के मर्यादित चरित्र चित्रण से हम सभी क़ो सीख लेनी चाहिये। आज का मंचन सुपर्णखा की नाक को लक्ष्मण जी काटते हैं तो उस प्रसंग से हमारे दैनिक जीवन की एक बड़ी सीख मिलती है। जैसे मर्यादा और संयम का उल्लंघन तथा अहंकार हमेशा विनाश की ओर ले जाता है। अनिच्छा और मर्यादा का सम्मान किसी भी व्यक्ति पर अपनी इच्छा थोपना या बार-बार अस्वीकार किये जाने के बाद भी जबरदस्ती करना अनुचित है। जैसे सुपर्णखा ने क्रोध और ईर्ष्या के वश में आकर निर्दोष माता सीता पर हमला किया जिसके कारण उसे अपमान सहना पड़ा। यह मंचन हमें सिखाता है कि क्रोध विवेक को भी नष्ट कर देता है। रूप, धन और शक्ति के अहंकार में चूर व्यक्ति दूसरों को छोटा समझता है तो अंत उसके पतन का कारण बनता है।
सुपर्णखा की भूमिका में नितेश पाण्डेय, राम की भूमिका में अंतिम खरवार, लक्ष्मण की भूमिका में विशाल पाण्डेय रहे। उक्त अवसर पर समिति के सत्य प्रकाश पाण्डेय प्रबन्धक, अतुल पाण्डेय अध्यक्ष, अमित पाण्डेय (धनंजय) उपाध्यक्ष, सुशील पाण्डेय निर्देशक, अभिनेश पाण्डेय (गणेश), अंकित पाण्डेय, राजकुमार पाण्डेय, गौरव, राजेश, टिंकू, जीतेन्द्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)
.jpg)