screenshot

15.4 एमएम की किडनी स्टोन का सफल ऑपरेशन, स्वस्थ होकर मरीज ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डॉक्टरों का जताया आभार

Bharat Ka News


 15.4 एमएम की किडनी स्टोन का सफल ऑपरेशन, स्वस्थ होकर मरीज ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर डॉक्टरों का जताया आभार



उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर में 69 वर्षीय महिला मरीज की किडनी में मौजूद 15.4 एमएम की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह स्वस्थ हुईं। उपचार से संतुष्ट मरीज और उनके परिजन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आर.बी. कमल से मिलने पहुंचे और चिकित्सकों का आभार जताया।
वाराणसी के सिंधौरा बाजार क्षेत्र की रहने वाली महिला काफी समय से स्वास्थ्य समस्या से परेशान थीं। जांच में उनकी किडनी में 15.4 एमएम की पथरी की पुष्टि हुई। चिकित्सकों ने शल्य उपचार की सलाह दी। आवश्यक जांच और तैयारियों के बाद 2 सितंबर को उनका सफल ऑपरेशन किया गया।
ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों की निगरानी में मरीज की हालत में लगातार सुधार हुआ और वह स्वस्थ हो गईं। इसके बाद मरीज और उनके तीमारदार स्वयं मेडिकल कॉलेज पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।
प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. आर.बी. कमल ने मरीज से मुलाकात कर उनके स्वस्थ होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
उन्होंने सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ए.ए. जाफरी सहित डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. इमरान, डॉ. अभिषेक मिश्रा, नाजिया ननेन, डॉ. राजन्य प्रजापति, डॉ. अली हैदर तथा एनेस्थीसिया टीम के डॉ. अरविन्द पटेल, डॉ. अनिल कुमार और डॉ. संगीता सिंह समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की।

(अभिषेक पत्रकार )

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!