screenshot

6 यूनिट की बाध्यता खत्म हो, हर जरूरतमन्द को मिले आयुष्मान का लाभ: विनय जायसवाल

Bharat Ka News

 6 यूनिट की बाध्यता खत्म हो, हर जरूरतमन्द को मिले आयुष्मान का लाभ: विनय जायसवाल

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश सचिव एवं जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचना चाहिए। वर्तमान में राशन कार्ड में न्यूनतम 6 यूनिट की बाध्यता के कारण अनेक गरीब एवं जरूरतमंद परिवार आयुष्मान कार्ड की सुविधा से वंचित रह जा रहे हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया कि राशन कार्ड में 6 यूनिट की बाध्यता समाप्त अथवा कम की जाए, ताकि कम सदस्यों वाले गरीब परिवारों को भी पात्रता के आधार पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।
नगर अध्यक्ष नीरज यादव एवं जिला महासचिव मनीष सिंह ने कहा, "इलाज का अधिकार परिवार के सदस्यों की संख्या से नहीं, बल्कि जरूरत और पात्रता के आधार पर मिलना चाहिए।
इस अवसर जिला महासचिव मनीष सिंह, जिला मंत्री चंद्रेश जायसवाल, जिला महामंत्री अंकित मौर्य, जिला संरक्षक राज जायसवाल, जिला प्रभारी अमित गुप्ता, जिला सलाहकार रितेश मोदनवाल, नगर अध्यक्ष नीरज यादव, तहसील अध्यक्ष मोती लाल सोनी, संदीप यादव, नगर महामंत्री कृष्णा राय, ब्लाक प्रभारी राजेश यादव, विपिन चौरसिया एडवोकेट, साकिब हसन एडवोकेट, तहसील सचिव अरूा सोनी, ब्लाक प्रभारी संजय गुप्ता, सुनील साहू, नगर उपाध्यक्ष नीरज सेठ, मंशा देवी सहित तमाम उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!