असम विवि के छात्रसंघ चुनाव में जौनपुर के उत्सव ने लहराया परचम
जनरल सेक्रेटरी पद पर 234 मतों से हुये विजयीपरिवार सहित पूरे जिले में छायी खुशी की लहर
जौनपुर। असम विश्वविद्यालय सिलचर के छात्रसंघ चुनाव में जनपद के मूल निवासी उत्सव सिंह ने जनरल सेक्रेटरी (महासचिव) पद पर शानदार जीत हासिल करके जिले का मान बढ़ा दिया। उत्सव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 234 मतों से पराजित करके यह सफलता प्राप्त किया।
चुनाव परिणाम के अनुसार उत्सव को कुल 1,372 मत प्राप्त हुये जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी एल. प्रीतम सिंघा को 1138 मत मिले। उत्सव ने कुल 54.7 प्रतिशत मत प्राप्त करके विजय हासिल किया। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रत्याशी थे।
उत्सव मूल रूप से जनपद के निवासी हैं जो संजय सिंह (जिलाध्यक्ष यूटा) के पुत्र हैं। इस उपलब्धि से जौनपुर सहित उनके परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी जीत को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि माना जा रहा है।
उत्सव की इस सफलता पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। कुल मिलाकर यह जीत जौनपुर के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है।
.jpg)