21 दिन बंद रहेंगे बैंक,अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार


21 दिन बंद रहेंगे बैंक,अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार


Bank Holidays in October 2022: अक्टूबर में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है। इस महीने में छुट्टियां की भरमार है। अक्टूबर में नवरात्रि, दुर्गा पूजा, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा और कई अन्य बड़े महत्वपूर्ण त्योहारों आ रहे है। जिसके चलते इस महीने में अधिकांश दिनों में बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में बैंक कुल 21 दिनों के लिए बंद रहेंगे। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार के साथ रविवार की छुट्टी भी शामिल है।

अक्टूबर में 21 बंद रहेंगे बैंक


अक्‍टूबर में बैंकों में अवकाश या छुट्टियों की बता करें तो देशभर में विभिन्‍न जोन में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे। हर राज्य का अलग-अलग बैंक हॉलिडे लिस्ट होता है। अगर आपको इस महीने बैंक से संबंधित कुछ जरूरी काम को निपटाना है तो बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इन राज्यों में रहेगी सबसे ज्यादा छुट्टियां


अक्टूबर में सबसे लंबी बैंक छुट्टियों की बात करें तो पूर्वी भारत के राज्यों त्रिपुरा, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में रहेंगी। आरबीआई छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, इन राज्यों में लगातार चार दिन बैंक बंद रहेंगे। इसमें से कई अवकाश राष्‍ट्रीय हैं। उस दिन पूरे देश में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी।

Post a Comment

0 Comments