5 जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे आज PM मोदी
आज देश को 5जी का इंतजार खत्म हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस-2022 के उद्घाटन के अवसर पर 5जी इंटरनेट की औपचारिक रूप से शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री चुनिंदा शहरों में 5जी सेवाओं की शुरुआत करेंगे। आने वाले कुछ सालों में पूरे देश में इसका विस्तार किया जाएगा। भारत पर 5जी का कुल आर्थिक प्रभाव 2035 तक 450 अरब अमेरिकी डॉलर तक होने का अनुमान है। 4जी की तुलना में 5जी नेटवर्क कई गुना तेज गति देता है। आज यानी एक अक्टूबर से शुरू हो रहा यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 5G के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी होंगे। आज पीएम मोदी 5G सर्विसेस को लॉन्च करने जा रहे है। इसके साथ ही जियो और एयरटेल की भी 5जी सर्विस लॉन्च हो सकती है।
तीन कंपनियां 5जी इंटरनेट डेमो का प्रदर्शित करेेगी
पीएम मोदी के सामने देश की तीन सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियां कार्यक्रम में 5जी इंटरनेट का एक-एक डेमो प्रदर्शित करेंगी। रिलायंस जियो मुंबई के स्कूल टीचर को महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा के छात्रों से 5जी नेटवर्क से कनेक्ट करेगी।
पहले फेज में इन शहरों को मिलेगी सेवा
बताया जा रहा है कि पहले फेज में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे शहर में यह सर्विस शुरू की जा रही है। लोग तेज रफ्तार इंटरनेट सेवा का आनंद उठा सकेंगे। हालांकि, आम लोगों तक सेवा को पहुंचने में वक्त लगेगा। बताया जा रहा है कि 2023 तक देश के हर तहसीन तक 5जी सेवाएं पहुंच जाएंगी।
0 Comments