शुरू होने जा रहा है त्योहारों का हफ्ता, यहां देखें सही तिथि की लिस्ट

 शुरू होने जा रहा है त्योहारों का हफ्ता, यहां देखें सही तिथि की लिस्ट


bharatka news:सनातन धर्म में कार्तिक माह का विशेष महत्व है। कार्तिक माह में कई व्रत और महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों की शुरुआत करवा चौथ से होती है। इस महीने हम रोशनी का त्योहार दिवाली मनाते हैं, जो सनातन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। कार्तिक कृष्ण पक्ष में धनतेरस, दिवाली, भाई दूज और गोवर्धन पूजा जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। वहीं, कई अन्य प्रमुख त्यौहार भी हैं। आइए, जानते हैं कि इस सप्ताह कौन-सा त्योहार किस दिन मनाया जाने वाला है।

शुरू हुआ व्रत-त्योहारों का सप्ताह

  • रमा एकादशी 9 नवंबर को है। यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के सम्मान में व्रत रखा जाता है और उनकी पूजा की जाती है।
  • 10 नवंबर को धनतेरस है। यह त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन सोना-चांदी भी खरीदा जाता है। इस दिन यम दीपम भी है।
  • प्रदोष व्रत 10 नवंबर को है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती है।
  • 12 नवंबर को दिवाली है। रोशनी का त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर में हमेशा धन-धान्य भरा रहता है।
  • इसके अलावा 12 नवंबर को प्रमुख व्रत काली पूजा, नरक चतुर्दशी, केदार गौरी व्रत, चोपड़ा पूजा, शारदा पूजा, कमला जयंती आदि हैं। 14 नवंबर को गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाने वाला है।
  • 17 नवंबर को महापर्व छठ पूजा शुरू होगी। इसी दिन नहाय खाय है। अगले दिन खरना मनाया जाएगा। 19 नवंबर को डूबते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा और 20 नवंबर को उगते सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments