राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जतायी चिन्ता

जौनपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन की बैठक बुधवार को जिला कार्यालय पर हुई जहां प्रदेश सचिव/जिलाध्यक्ष विनय जायसवाल ने जिले में बढ़ती समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त किया। साथ ही बताया कि जिले में दिन—प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ती चली जा रही हैं जो आम जनमानस के लिए सही नहीं है। अधिकारियों से मिलकर आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के कार्यों पर जोर दिया जाएगा। जैसे जर्जर सड़कें, गली, नुक्कड़ की साफ सफाई और बिजली समस्या बहुत से कार्य हैं जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। श्री जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के जितने भी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हैं, सभी एक समान हैं। सबका एक समान अधिकार है जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई। इस अवसर पर प्रदीप उपाध्याय, सनी उपाध्याय ,अंकित मौर्य, चंद्रेश जायसवाल, मंगला पांडेय, मोती लाल सोनी, विजय अग्रवाल, अरुण सोनी, प्रेम लाल शर्मा मीडिया प्रभारी, आकाश सेठ, रोहित शर्मा, सुजीत मौर्य, संजय पंडा, अनिल वर्मा, वेद प्रकाश उपाध्याय, सुरेश सेठ, मारकंडेय चौहान, गौरव सिंह, संतोष शर्मा, अंकित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
0 Comments