अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट का 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न
प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ किया गया सम्मानितजौनपुर। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रणी संस्था अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 30 दिवसीय सौंदर्य प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन सम्पन्न हो गया। समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम के स्वागत में ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह ने ट्रस्ट द्वारा निरन्तर किये जा रहे कार्यों का पूरा संक्षिप्त परिचय दिया।
वहीं मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बच्चियों और महिलाओं को प्रमुखता से प्रशिक्षित करने का कार्य ट्रस्ट परिवार द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य है। हम शासन—प्रशासन से निवेदन करेंगे कि ऐसे कल्याणकारी योजनाएं जो सरकार द्वारा आयोजित होते हैं, का भी सहयोग ट्रस्ट परिवार को मिलता रहे।
मुख्य अतिथि सहित सीमा गुप्ता, क्षमा सिंह के अलावा कार्यक्रम की प्रशिक्षिका सरोज गुप्ता ने सभी बच्चियों एवं महिलाओं को किये गये बेहतर प्रदर्शन हेतु स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। ट्रेनर के मुख्य रूप में सरोज गुप्ता, डिम्पल गुप्ता, सुमन, आंचल, साक्षी यादव रही। शिविर के अन्तर्गत कुल 5 श्रेणी में प्रतियोगिता रखा गया था जिसमें बेस्ट मेकअप के लिए रीता, बेस्ट हेयर कट में नेहा निषाद, श्रेया सोनकर, हेयर डू में आंचल, बेस्ट स्किन में नेहा भारती, एडवांस में प्रीति यादव रहीं। कार्यक्रम में ट्रस्ट परिवार के साथ मुख्य रूप से डा. राम सूरत मौर्या, धरमू गुप्ता, शहजादी गुप्ता, दिनेश, उपेन्द्र, डिम्पल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

