screenshot

जौनपुर में समाजवादी पार्टी का संविधान मान स्तंभ दिवस आयोजन, संविधान और आरक्षण की रक्षा का लिया संकल्प

Bharat Ka News

 



जौनपुर में समाजवादी पार्टी का संविधान मान स्तंभ दिवस आयोजन, संविधान और आरक्षण की रक्षा का लिया संकल्प

लोकेशन: जौनपुर

जौनपुर, 26 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में "संविधान मान स्तंभ दिवस (आरक्षण दिवस)" का वार्षिक समारोह जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. लालसाहब यादव तथा मुख्य वक्ता जौनपुर के सांसद बाबूसिंह कुशवाहा रहे। दोनों वक्ताओं ने भारतीय संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और आरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संविधान एवं आरक्षण की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। प्रो. लालसाहब यादव ने कहा कि संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय देश के प्रत्येक नागरिक की समान भागीदारी सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम हैं। वहीं सांसद बाबूसिंह कुशवाहा ने कहा कि संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करना होगा।

जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आत्मा है और आरक्षण सामाजिक न्याय का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है तथा आज जब संविधान और आरक्षण को कमजोर करने की कोशिशें हो रही हैं, तब पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, डॉ. राम मनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान, पूर्व मंत्री संगीता यादव, श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, सुशील दुबे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, पूर्व प्रमुख जयंती यादव, प्रेमनारायण बाबा, जिला उपाध्यक्ष श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव (नेपाल), जिला सचिव डॉ. रामसूरत पटेल, कमलेश यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला रमेश, अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष बरसातु राम सरोज, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी, रमेश साहनी, विनय यादव, शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष ईश्वर लाल यादव, धर्मेंद्र चौरसिया तथा नदीम अंसारी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संविधान की गरिमा, सामाजिक न्याय और आरक्षण की संवैधानिक व्यवस्था को सुरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प दोहराया।

समारोह में प्रदेश सचिव राजेश विश्वकर्मा, राजमूर्ति सरोज, इरशाद मंसूरी, अनवारूल हक गुड्डू, रामकेश बिंद, दीपक विश्वकर्मा, लालबहादुर यादव, श्यामनारायण बिंद, यादवेंद्र यादव, सुक्खूराम, अशोक निषाद, संदीप यदुवंशी, दिनेश यादव फौजी, धीरज बिंद, आनंद गुप्ता, दिलीप प्रजापति, गुड्डू सोनकर, धर्मेंद्र सोनकर, जेपी यादव, सुनील यादव, पूनम यादव, राधिका यादव, पिंकी गुप्ता, अजय रंजन यादव, कमालुद्दीन अंसारी, तौफीक अहमद, आदित्य नारायण सोनकर, आतिश सोनकर, रामाशंकर यादव, सलीम अहमद, सतीश यादव, राकेश लाला, अजहर रहमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोकगायक रवि रांझा ने प्रेरणादायक गीतों के माध्यम से संविधान प्रदत्त आरक्षण की रक्षा का संदेश दिया, जबकि राम आसरे पटेल ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि प्रो. लालसाहब यादव का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने सभी अतिथियों, वक्ताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहने का आह्वान किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!