screenshot

लायन्स क्लब जौनपुर 'गोमती' की साधारण सभा सम्पन्न

Bharat Ka News

 लायन्स क्लब जौनपुर 'गोमती' की साधारण सभा सम्पन्न

नयी कार्यकारिणी सहित विभिन्न पदाधिकारियों की हुई घोषणा

जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' की साधारण सभा का आयोजन उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में हुआ जिसका शुभारम्भ लायन्स इण्टरनेशनल के संस्थापक मेलविन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण, ध्वज वंदना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
सभा की अध्यक्षता करते हुये क्लब अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर 'दीपू' ने सेवा, संगठन एवं सहभागिता को क्लब की प्रमुख शक्ति बताते हुए सभी सदस्यों से आगामी सत्र में सक्रिय एवं प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया। सभा में सचिव नवीन मिश्रा ने गत बैठकों की कार्यवाही प्रस्तुत किया। इसके पश्चात अध्यक्ष सैय्यद हसनैन कमर ने सत्र 2026-27 के लिए क्लब की कार्यकारिणी, निदेशक मण्डल, कैबिनेट पदाधिकारियों एवं विभिन्न चेयरपर्सनों की औपचारिक घोषणा किया।
इस अवसर पर निदेशक मंडल में डॉ. जी.सी. सिंह, डॉ. सुलोचना सिंह, गोपाल कृष्ण हरलालका, जागेश्वर केसरवानी, अशोक गुप्ता, प्रतिमा गुप्ता, संजीव गुप्ता, सुधा मौर्या, डॉ. राम अवध यादव, अनिल अग्रहरि, अनिल पाण्डेय को शामिल किया गया। संचालक समिति में डॉ. राजेश मौर्या, शिव कुमार साहू, गौरव श्रीवास्तव, संजय सिंह, नूपुर सिंह, ऋषिदेव, अनिल गुप्ता, मुकेश मौर्या, संजय महेश्वरी, तौफीक एवं मनीष गुप्ता को दायित्व सौंपा गया। चेयरपर्सन के रूप में दीपक चिटकारिया, संतोष साहू, धर्मेन्द्र गुप्ता, शाहिद हुसैन, डॉ. शकुंतला यादव, डॉ. इरफान, अरविन्द बैंकर, डॉ. रश्मि मौर्या, डॉ. नरेन्द्र यादव, धीरज गुप्ता, खुशबू गुप्ता, देवेश गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव, वीरेन्द्र सिंह, गणेश गुप्ता को जिम्मेदारी प्रदान की गई।
इसी क्रम में ओमित साहू, चंदन साहू, मंगला साहू, सुनील कश्यप, सुनील गुप्ता, डॉ. प्रियंका गुप्ता, अर्चना गौड़, सरला गुप्ता, मनोज जायसवाल सहित अन्य सम्मानित सदस्यों की भी सहभागिता रही। उपस्थित सदस्यों ने नवगठित टीम का स्वागत करते हुए सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया तथा सभी पदाधिकारियों को सफल एवं प्रभावी कार्यकाल हेतु शुभकामना दिया।
बैठक में आगामी सेवा परियोजनाओं, सदस्यता विस्तार, सामाजिक सरोकारों एवं क्लब की भावी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने क्लब को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने हेतु पूर्ण सहयोग एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। अन्त में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि नई टीम सेवा, समर्पण एवं संगठन की भावना के साथ लायंस क्लब जौनपुर 'गोमती' को नई उपलब्धियों की ओर अग्रसर करेगी।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!