पीयूष गुप्ता के जिला महामंत्री बनने पर बधाइयों का तांता, समर्थकों में उत्साह
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता को पदभार मिलने के बाद बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में गणेश सेठ, अमन सेठ, शुभम श्रीवास्तव और आकाश सेठ ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।
बधाई देने पहुंचे समर्थकों ने कहा कि पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी को जिले में नई ऊंचाइयां मिलेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से कार्यकर्ताओं को ऊर्जा मिलेगी।
इस अवसर पर पीयूष गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना उनकी प्राथमिकता होगी।
