screenshot

शिक्षक समस्याओं को लेकर कुलपति से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

Bharat Ka News

 शिक्षक समस्याओं को लेकर कुलपति से मिला प्रतिनिधिमंडल, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन

जौनपुर, 03 अप्रैल:

कल दिनांक 02/04/2026 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ, जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से भेंट कर शिक्षक समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व में दिए गए लंबित मांग पत्र के बिंदुवार समाधान हेतु विस्तार से चर्चा करते हुए प्रत्येक मुद्दे पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। विशेष रूप से वरिष्ठता सूची के लंबित मामले पर ध्यान आकृष्ट कराया गया।
महामंत्री डॉ. संजय कुमार तिवारी ने कम डीए का हवाला देते हुए इसे बढ़ाकर 540 रुपये करने तथा लंबित पीएचडी मामलों के समाधान के लिए प्रभावी पहल की मांग की। वहीं विश्वविद्यालय इकाई के उपाध्यक्ष एवं शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ. रविकांत सिंह ने अधिवर्षता आयु के नवीनीकरण पत्र जारी करने तथा मूल्यांकन कार्य में सहभागी शिक्षकों को ही परीक्षक बनाए जाने की मांग रखी।
इस दौरान कुलपति ने कुलसचिव की उपस्थिति में सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इसके पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा विश्वविद्यालय की कुलपति को प्रदान किए गए ‘माटी सम्मान’ के उपलक्ष्य में उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस सम्मान से विश्वविद्यालय एवं जनपद का मान-सम्मान बढ़ने पर प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति के प्रति आभार व्यक्त किया।
भवदीय
डॉ. अवनीश कुमार सिंह (अध्यक्ष)
डॉ. संजय कुमार तिवारी (महामंत्री)**

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!