screenshot

भगवान निषादराज जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

Bharat Ka News

 भगवान निषादराज जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा


हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी, नगर में दिखेगा भक्ति और उल्लास का संगम

केंद्रीय मंत्री सहित कई दिग्गज होंगे शामिल, मंच से होगा जनसम्बोधन


जौनपुर

जनपद के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परंपरा में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। भगवान निषाद राज जनसेवा समिति, जोगियापुर के तत्वावधान में भगवान निषादराज के जन्मोत्सव को इस वर्ष भव्य और दिव्य रूप में मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर नगर में एक विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति के अनुसार शोभा यात्रा का शुभारंभ जौनपुर जंक्शन (भंडरिया स्टेशन) से होगा। यहां से गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों और भक्ति गीतों के साथ यात्रा प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जोगियापुर स्थित शास्त्री पुल के नीचे भगवान निषादराज मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगी। इस यात्रा में भगवान निषादराज और भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
कार्यक्रम में कई प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राज भूषण चौधरी निषाद शामिल होंगे। इसके अलावा डॉ विनोद बिंद सांसद भदोही लेखराज निषाद राष्ट्रीय अध्यक्ष सामाजिक न्याय खुशबू निषाद नंद जी mma स्वर्ण पदक विजेता मार्शल आर्ट श्रीमती गीता बिंदु जी सदस्य राज महिला आयोग उत्तर प्रदेश हरे राम साहनी अध्यक्ष निषाद समाज बलिया  उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, पूर्व सांसद धनंजय सिंह तथा नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी। सभी अतिथि शोभा यात्रा के उपरांत आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र निषाद ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन इस वर्ष इसे और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया गया है। वहीं कार्यक्रम संयोजक राजकुमार बिंद ने बताया कि सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन को विस्तृत जानकारी दे दी गई है और मंदिर परिसर की साफ-सफाई व सजावट का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
समिति के पदाधिकारियों—अध्यक्ष नीरज निषाद, शिवपूजन निषाद, आनंद निषाद, सभासद बच्चा, उपाध्यक्ष रमेश निषाद और मुकेश निषाद—ने बताया कि इस शोभा यात्रा में लगभग 20 से 30 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध कलाकार जैसे आरोही साहनी, प्रिया तिवारी, प्रदीप निषाद और दिनकर जोगी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे। जोगियापुर क्षेत्र पूरी तरह उत्सव के रंग में रंग चुका है और जनपद में इस आयोजन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!