screenshot

सद्भावना क्लब ने परीक्षार्थियों के लिये की नि:शुल्क पेयजल सेवा

Bharat Ka News


 सद्भावना क्लब ने परीक्षार्थियों के लिये की नि:शुल्क पेयजल सेवा

जौनपुर। सद्भावना क्लब ने लेखपाल भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा हेतु शिया कालेज गेट के पास नि:शुल्क शुद्ध पेयजल सेवा का आयोजन किया जहां भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस जनसेवा कार्य की परीक्षार्थियों एवं स्थानीय लोगों ने सराहना किया।
इस दौरान क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने परीक्षार्थियों को ठण्डा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया तथा उनकी सुविधा का विशेष ध्यान रखा। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि सद्भावना क्लब हमेशा सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरन्तर आयोजित किये जाते रहेंगे।
इस अवसर पर अध्यक्ष डा. विवेकानन्द मौर्य, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, सचिव हर्ष माहेश्वरी, पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व अध्यक्ष आशीष साहू, मधुसूदन बैंकर, डॉ अलमदार नजर, डा. एमपी बरनवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रजा खां, संतोष अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि, ज्ञानेन्द्र पाल, रविन्दर यादव, चन्द्रेश मौर्य, अंश मौर्या, अवधेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!