screenshot

सद्भावना क्लब ने किया तम्बाकू मुक्त भारत अभियान हस्ताक्षर कार्यक्रम

Bharat Ka News

 सद्भावना क्लब ने किया तम्बाकू मुक्त भारत अभियान हस्ताक्षर कार्यक्रम

जौनपुर। विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सद्भावना क्लब जौनपुर द्वारा “तंबाकू मुक्त भारत अभियान” के अन्तर्गत हस्ताक्षर कार्यक्रम सद्भावना पुल पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष डॉ. विवेकानन्द मौर्य ने किया जिन्होंने उपस्थित लोगों ने तम्बाकू का सेवन न करने तथा अपने परिवार एवं समाज को इसके दुष्प्रभावों से बचाने का संकल्प लिया। वहीं वक्ताओं ने कहा कि तम्बाकू अनेक गम्भीर बीमारियों का प्रमुख कारण है और इसके प्रति जनजागरूकता समय की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में क्लब के निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान, पूर्व अध्यक्ष लालजी यादव, श्रावण साहू, मधुसूदन बैंकर्स, हफीज़ शाह, शाहबाज़ खान, धीरज गुप्ता, लोकेश जावा, सैयद फरोग अहमद, चंद्रेश मौर्या, अभिनंदन त्रिपाठी, सूरज मौर्या, अतीत मौर्या, प्रखर गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक रविकांत जायसवाल ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। क्लब अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद मौर्य, सचिव हर्ष माहेश्वरी एवं कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में संकल्प लिया— “तंबाकू छोड़ें, जीवन से नाता जोड़ें।” कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित नागरिकों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!