screenshot

सोमवती अमावस्या पर सुन्दर काण्ड पाठ के साथ हुआ हवन एवं भण्डारा

Bharat Ka News


 सोमवती अमावस्या पर सुन्दर काण्ड पाठ के साथ हुआ हवन एवं भण्डारा

श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर हुये कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़
अहिप, राबद पदाधिकारियों सहित तमाम भक्तों ने निभायी सहभागिता
जौनपुर। मलमास अर्थात पुरुषोत्तम मास के समापन पर सोमवती अमावस्या पर सुन्दर कांड का पाठ के साथ विशेष हवन किया गया जिसके बाद आयोजित भण्डारे में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर राम प्रीति मिश्र फलाहारी महाराज ने बताया कि मलमास अर्थात पुरुषोत्तम अधिक मास प्रत्येक 3 वर्षों के पश्चात आता है। इस वर्ष दुर्लभ संयोग बना है कि सोमवती अमावस्या को यह पुण्य तिथि मिली है जिसमें रामप्रीति मिश्र फलाहारी महराज धर्माचार्य प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नेतृत्व में भक्तों ने श्रीराम जानकी मठ गूलर घाट पर विशेष हवन और विशाल भंडारे का आयोजन किया। तमाम भक्तों ने अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सम्पन्न कराया जहां भक्तगण सम्मिलित होने के साथ ही प्रसाद ग्रहण करके पुण्य के भागी बने।
इस अवसर पर भास्कर पाठक, नान्हू पाठक, रवि अग्रहरि, कश्यप अग्रहरि, दिवाकर पाठक, सौरभ अग्रहरि, अवधेश मौर्य, भारद्वाज मिश्र, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, जितेंद्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, समरनाथ पाल उपाध्यक्ष, जयेश सिंह राष्ट्रीय बजरंग दल, संजय शुक्ला, अंजनी श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, रामकृष उपाध्याय, सागर सिंह, संतोष कुमार सहित तमाम भक्तों की उपस्थिति रही। अन्त में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने समस्त आगंतुकों एंव सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!