रास्ते के विवाद को लेकर युवक को पीटा,मुकदमा दर्ज
जफराबाद जौनपुर
क्षेत्र के बैजाबाद गांव में रास्ते के विवाद को लेकर पट्टीदारों ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।मंगलवार को पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया।जिसके बाद पुलिस ने मामले में दो लोगों के विरुध्द मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बैजाबाद गांव निवासी मुन्ना सिंह चौहान से रास्ते के विवाद को लेकर उनके पट्टीदार अशोक चौहान से काफी पहले से विवाद चल रहा है।उसी को लेकर अशोक चौहान तथा उनकी पत्नी प्रमिला देवी ने मिलकर उन्हे गाली देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित मुन्ना द्वारा मंगलवार को थाने पर घटना के बाबत तहरीर दिया।थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
.jpg)