screenshot

समस्याओं की जननी है देश—प्रदेश की भाजपा सरकार: राकेश मौर्य

Bharat Ka News

 समस्याओं की जननी है देश—प्रदेश की भाजपा सरकार: राकेश मौर्य

पार्टी सुप्रीमो के आह्वान पर जौनपुर के सपाजनों ने किया जोरदार प्रदर्शन

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश के क्रम में जनपद में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे सपाजनों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में समाजवादियों ने नगर के अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एकत्रित हुये। इसके बाद बैनर पोस्टर और तख्ती के माध्यम से सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुये देश, प्रदेश एवं जनपद की ज्वलंत समस्याओं बढ़ती मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पीडीए आरक्षण घोटाला पेपर लीक, फेक एनकाउंटर, भयंकर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अघोषित विद्युत कटौती, पेट्रोल, डीजल, गैस की दामों में बेतहाशा वृद्धि, जल जीवन मिशन एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना में व्यापक भ्रष्टाचार को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
कलेक्ट्रेट के धरनास्थल पर पहुंचकर सरकार की गलत नीतियों को उजागर करते हुये उपरोक्त जनसमस्याओं के निदान हेतु उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ही समस्याओं की जननी है। भाजपा सरकार पीडीए समाज के युवाओं का हक अधिकार छीन रही है और उन्हें आर्थिक, सामाजिक, शैक्षिक रूप से पीछे करने की साज़िश कर रही है।
इसी क्रम में पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई, विधायकगण तूफानी सरोज, लकी यादव, डॉ रागिनी सोनकर, पंकज पटेल, पूर्व विधायकगण लाल बहादुर यादव, राजनरायन बिन्द, मो. अरशद खान, श्रद्धा यादव, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, पूर्व अध्यक्षगण डा. अवधनाथ पाल, पूर्व जिपं अध्यक्ष राज बहादुर यादव, राकेश अहीर, श्रवण जायसवाल, चेयनमैन प्रतिनिधि डा. सरफराज, डा. जितेंद्र यादव, अनवारूल हक, अमित यादव, रत्नाकर चौबे, दिनेश यादव फौजी, रजनीश मिश्र, नन्द लाल यादव, नीरज पहलवान, डा. जंग बहादुर यादव, विकास यादव, राघवेन्द्र यादव सहित तमाम वक्ताओं ने भी सम्बोधित करते हुये देश—प्रदेश सरकारों की जमकर आलोचना किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीराम यादव, सुशील दुबे, उषा जायसवाल, इरशाद मंसूरी, मनोज मौर्य, धर्मेन्द्र चौरसिया, धर्मेन्द्र सोनकर, ऋषि यादव एडवोकेट संस्थापक समाजवादी कुटिया, अनिल यादव फौजी, डा. शिवजीत यादव, बरसातू राम सरोज, राजेश यादव लोहिया सहित हजारों सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। अन्त में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 8 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद सिटी मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह को सौंपा गया।




#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!