सावन के पहले सोमवार पर शिव धाम बेलवाई में उमड़ा आस्था का सैलाब
हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
शाहगंज, जौनपुर। सावन मास के प्रथम सोमवार को आजमगढ़, जौनपुर, अम्बेडकरनगर और सुलतानपुर की सीमाओं के मध्य स्थित प्रसिद्ध श्री भुवनेश्वरनाथ महादेव मंदिर (शिव धाम बेलवाई) में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं और कांवरियों की लम्बी कतारें मंदिर परिसर में पहुंचने लगीं। डीजे की धुन पर नाचते-गाते श्रद्धालु "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष के साथ जलाभिषेक करने पहुंचे जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा।
.jpg)
.jpg)