screenshot

राम का भाव सदैव रहने वाली सत्ता भाव है: अनुज श्री महाराज

Bharat Ka News

 राम का भाव सदैव रहने वाली सत्ता भाव है: अनुज श्री महाराज

छितौना गांव में 5 दिवसीय श्रीराम कथा का हुआ समापन

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में डॉ अम्बेडकर स्मृति सेवा ट्रस्ट की ओर से 5 दिवसीय श्रीराम कथा के भव्य आयोजन का समापन हो गया। कथा का वाचन अनुज श्री महाराज जी ने किया।
कथा के दौरान महाराज जी ने भगवान राम की महिमा का व्यख्यान करते हुये बताया कि श्रीराम का भाव है सदैव रहने वाली सत्ता भाव जिसका न ही जन्म होता है और न ही मरण। जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तब उसके नाम के आगे स्वर्गीय लग जाता है लेकिन जब अवतारी पुरुष अपनी लीला को समेट कर इस धरा से जाते हैं तो उनके नाम के आगे स्व. नहीं लगता, क्योंकि वह सत्ता अविनाशी है। कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रभु की कथा श्रवण करने के लिए भगवान भोलेनाथ ऋषि अगस्त्य जी के आश्रम में जाते हैं और प्रभु की पावन पुनीत कथा को श्रवण कर धन्य हो जाते हैं।
विदित हो कि श्रीराम कथा का शुभारंभ डॉ अंबेडकर स्मृति सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रिटायर्ड फौजी व प्रधानपति सुभाष यादव ने ज्योति प्रज्वलित करके किया था। प्रभु श्रीराम की पावन पुनीत आरती अवनींद्र यदव, अंशु यादव, अंकुश यादव, सौरभ यादव, गौरव यादव व पवन यादव ने किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!