screenshot

मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान पर कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च

Bharat Ka News

 मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान पर कांग्रेसियों ने निकाला विरोध मार्च



*दलितों से नफ़रत करती है भाजपा - सीपी मित्तल

जौनपुर - हल्द्वानी में भाजपा और  संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के सभा मंच को अपवित्र कहकर गंगाजल से शुद्धीकरण किए जाने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुष्पांजली रिस्टार्ट से जफराबाद थाना के सामने हाइवे पर शुक्रवार को विरोध मार्च निकाल कर प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव सीपी मित्तल ने कहा कि भाजपा दलितों सहित सभी समाज से नफर करती है। दलितों पर अत्याचार, सामाजिक अन्याय, भेदभाव भाजपा और संघ की पुरानी नीति है। सीपी मित्तल ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मंच को जिस तरह संघ और कथित हिंदूवादी संगठनों ने भाजपा सरकार के इशारे और वह पर मंच को अपवित्र कहकर शुद्धीकरण किया गया उससे सम्पूर्ण दलित समाज और देश का शिक्षित वर्ग आहत हुआ है। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि देश का संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है किंतु भाजपा जातिवादी विष घोलकर देश को जातीय आधार पर बांटने का काम कर रही है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर  गुरु गोपाल सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा किया गया यह भेद भाव किसी भी तरह स्वीकार नहीं है, सभ्य समाज और लोकतांत्रिक व्यवस्था में जातिवादी कुकृत्य भाजपा का चुनावी हथकंडा बन गया है। विरोध मार्च का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है, उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे इस देश के सबसे वरिष्ठ सांसद हैं, विभिन्न पद राजनैतिक पदों पर रहे हैं, उनका अपमान बर्दाश्त नही किया जायेगा। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष डा। संतोष गिरी, कृष्णचंद्र निषाद,चंद्रशेखर निषाद, संदीप निषाद, इरशाद खान, तिलकधारी निषाद, सभासद शहनवाज मंजूर, फैयाज हाशमी, दयाशंकर पटेल , अखिलेश यादव,सुनीता देवी, रामआशीष यादव, अब्दुल रहीम अंसारी, सतीश चन्द्र निषाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!