screenshot

मानव प्रगति में विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रो. राजाराम यादव

Bharat Ka News







 मानव प्रगति में विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका महत्वपूर्ण: प्रो. राजाराम यादव

इक्कीसवीं सदी विज्ञान और तकनीक की सदी: प्रो. वंदना सिंह

दीक्षोत्सव के अंतर्गत 21 वीं सदी में विज्ञान व तकनीक पर हुआ व्याख्यान

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिकीय विज्ञान अध्ययन एवं शोध संस्थान में दीक्षोत्सव के अंतर्गत 21वीं सदीं में विज्ञान एवं तकनीकी: संभावनाएं एवं चुनौतियां विषय पर व्याख्यान आयोजित किया जाएगा।

व्याख्यान के मुख्य वक्ता पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो राजाराम यादव ने कहा कि 21वीं सदी विज्ञान और तकनीक की सदी है । आज शिक्षासंचारचिकित्साकृषिउद्योगपरिवहनरक्षाऊर्जा के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रगति ने मानव जीवन को बेहतर बनाया है।

प्रो यादव ने कहा कि बेरोज़गारीअसमानतासाइबर खतरे और पर्यावरणीय संकट जैसी चुनौतियाँ भी सामने हैं। उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि हम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग किस प्रकार करते है। संतुलित और जिम्मेदार दृष्टिकोण अपनाकर ही हम विज्ञान की शक्ति को सच्चे अर्थों में मानव कल्याण का साधन बना सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो वंदना सिंह ने कहा इक्कीसवीं सदी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मानवता को अभूतपूर्व अवसर प्रदान कर रहे हैं। प्रो सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में वैज्ञानिक प्रगति के बिना मानव विकास की कल्पना संभव नहीं है। प्रो सिंह ने विद्यार्थियों को विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों को गहराई से समझ कर उसमें काम करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के संपूर्ण शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास के लिए कटिबद्ध है। विद्यार्थियों के अंदर विज्ञान की समझ बढ़े इसके लिए संस्थान लगातार व्याख्यान एवं प्रशिक्षण आयोजित करता रहता है। 

इस अवसर पर विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश  शर्मा ने 21वीं सदी में विज्ञान व तकनीक की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। प्रो. शर्मा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र विज्ञान के आधुनिक शोध एवं प्रयोगों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नितेश जायसवाल तथा प्रो. देवराज सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर  प्रो संतोष कुमारप्रो. मिथिलेश सिंहप्रो प्रदीप कुमारप्रो. राजकुमारप्रो. गिरिधर मिश्र  डॉ. प्रमोद कुमारडॉ. नीरज अवस्थीडॉ मनोज पांडेडॉ. सुजीत कुमार चौरसियाडॉ. धीरेन्द्र कुमार चौधरीडॉ. अजीत सिंहडॉ. मिथिलेश यादवडॉ. दिनेश वर्माडॉ. आलोक वर्माडॉ. काजल डेडॉ. रामांशु प्रभाकर सिंहडॉ सौरभ सिंहडॉ. दीपक मौर्याडॉ. संदीप वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण एवं सभी नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


चित्र परिचय-1.  दीक्षोत्सव कार्यक्रम में पूर्व कुलपति प्रो. राजाराम यादव को स्मृति चिह्न देतीं कुलपति प्रो. वंदना सिंह। 2.  मंचासीन  विश्वविद्यालय के प्रो. देवराज सिंह, प्रो, राजेश शर्मा, प्रो. प्रमोद यादव, डॉ. नीतेश जायसवाल।

प्रो. राजाराम को स्मृति चिन्ह और  अंगवस्त्रम भेंट करते विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश शर्मा।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!