चौकियां धाम सरोवर की सीढ़ियों पर लगीं लाइटें खराब
चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकिया धाम स्थित सरोवर पर सुंदरीकरण के तहत सीढ़ियों पर लगी लाइट काफी समय से खराब हैं जिसे बनवाने की शुद् जिला प्रशासन नहीं ले रहा है। 2019 में सुंदरीकरण के तहत सरोवर की सीढीओ के अंदर अंडरग्राउंड रंग बिरंगी लाइटें लगाई गई थीं। महज़ एक माह चलने के बाद लाइट खराब हो गई। मौजूदा समय में सीढीओ पर लगी लाइट एकदम से खराब एवं बंद हो चुकी हैं जिससे कराये गये सुंदरीकरण पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
.jpg)
.jpg)